उत्तर प्रदेश में बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर गरीबी में सबसे उपर, ये जिलें है सबसे अमीर!

नीति आयोग ने गरीबी को लेकर एक रिपोर्ट जारी किया है इस रिपोर्ट में गरीबी के मामले में देवीपाटन मंडल के तीन जिले बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर उत्तर प्रदेश में सबसे उपर हैं। 

नीति आयोग के रिपोर्ट के मुताबिक देवीपाटन मंडल के इन तीनों जिलों की आधी आबादी आज भी गरीब है। दूसरी तरफ अमीर जिलों की श्रेणी में टॉप पर गाजियाबाद, दूसरे नंबर लखनऊ और तीसरे नंबर पर कानपुर का है।

रिपोर्ट का मानक

नीति आयोग द्वारा जारी इस रिपोर्ट में गरीबी के लिए जिलों को तीन मानकों स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर के आधार पर परखा गया। इसमें जिलों को पोषण, जन्म व मृत्यु दर, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, बच्चों के स्कूल जाने की उम्र, स्कूल में उपस्थिति, ईंधन, एलपीजी, सफाई, शौचालय, आवास, पीने का पानी, बिजली, संपत्ति, बैंक खातों को आधार बनाया गया

2015 में जारी रिपोर्ट की तुलना में सुधार

नीति आयोग ने इससे पहले 2015 में रिपोर्ट जारी किया था 2015-16 में बहराइच में 72, श्रावस्ती में 74 और बलरामपुर में 70 फीसदी आबादी गरीब थी लेकिन अब 2023 में नीति आयोग द्वारा जारी इस रिपोर्ट में बहराइच में 55,श्रावस्ती में 50 और बलरामपुर में 42 फीसदी आबादी ही गरीबी रह गई है। इन दोनो रिपोर्ट की तुलना की जाए तो स्थिति में पहले की तुलना में सुधार हुआ है।

गरीबी में यूपी के टॉप 10 जिले (आंकड़े प्रतिशत में)

जिला - 2016 - 2021

बहराइच -72 - 55

श्रावस्ती - 74 - 50

बलरामपुर - 70 - 42

बंदायू - 57 - 40

सीतापुर - 57 - 40

सिद्धार्थनगर - 57 - 37

संभल - NA - 35

खीरी - 60 - 35

हरदोई - 51 - 34

बांदा - 40 - 34


खबरों एवं जानकारियों के बारे में सबसे पहले कैसे जाने?

हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट चाहे वो रोजगार से जुड़ी हो या योजनाओं से जुडी जानकारी इन सभी ख़बरों की नोटिफिकेशन सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें जिसका लिंक नीचे दिया गया है इस लिंक पर क्लिक कर आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं 


हमारे टेलीग्राम से जुड़ने के लिए क्लिक करें : telegram.me/UP47wale


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.