CISF के हवाले होगी राम मंदिर की सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर!

 

अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मंदिर के सुरक्षा प्लान की तैयारी का जिम्मा सीआईएसएफ के हवाले कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक सीआईएसएफ के डीजी सहित दूसरे अधिकारियों ने हाल ही में राम मंदिर परिसर का दौरा किया था। सीआईएसएफ की कंसल्टेंसी विंग इस पूरे प्लान को तैयार करेगी। अगले साल जनवरी में मंदिर के उद्घाटन से पहले सीआईएसएफ अपनी सुरक्षा का खांका तैयार कर लेगी।



एंट्री ड्रोन तकनीक से होगी सुरक्षा!

सूत्रों के मुताबिक सीआईएसफ की रणनीति में राम जन्मभूमि परिसर को अधिक से अधिक तकनीकी सुरक्षा कवच प्रदान करना है। जिससे कोई परिंदा भी पर मार सके। जिसमें एंटी ड्रोन तकनीक भी शामिल रह सकता है। वर्तमान में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में सीआरपीएफ पुलिस और पीएसी तैनात है सूत्रों के मुताबिक जहां गर्भगृह की सुरक्षा सीआरपीएफ के हवाले हैं तो वही अन्य बाहरी सुरक्षा पुलिस के हवाले हैं।


पीएम मोदी ने रखी थी नींव!

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में लगभग 3 सालों से चल रहे निर्माण के बाद अब श्री राम जन्मभूमि मंदिर की आकर्षक झलक दिखने लगी है तीन साल पहले 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन कर मंदिर की नींव रखी थी। अब मंदिर के भूतल का कार्य लगभग पूरा होने को है। 31 दिसंबर 2023 तक खिड़की दरवाजों और फर्श समेत मंदिर की फर्निशिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी के बाद कभी भी रामलला के बाल स्वरूप की मूर्ति की गर्भग्रह में प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी। इसी के बाद भक्त राम लला का उनके भव्य मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।


खबरों एवं जानकारियों के बारे में सबसे पहले कैसे जाने?

हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट चाहे वो रोजगार से जुड़ी हो या योजनाओं से जुडी जानकारी इन सभी ख़बरों की नोटिफिकेशन सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें जिसका लिंक नीचे दिया गया है इस लिंक पर क्लिक कर आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं 


हमारे टेलीग्राम से जुड़ने के लिए क्लिक करें : telegram.me/UP47wale

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.