तेजी से बढ़ रहा आई फ्लू, जानिए लक्षण और बचने के उपाय!

 Eye flu: बरसात का मौसम अपने साथ कई बीमारियों को भी लेकर आता है. देश के कई राज्यों में इन दिनों आई फ्लू यानी कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) के मामले सामने आ रहे हैं।  कंजक्टिवाइटिस आखों की एक बीमारी है, जिसे आखा आना या फिर पिंक आई के नाम से भी जाना जाता है। इस संक्रमण का शिकार सबसे ज्यादा बच्चे हो रहे हैं।



आई फ्लू के क्या हैं लक्षण ?
आंखों से जुड़ी यह परेशान होने पर आंखें लाल हो जाती हैं. आंखों में पानी आने के साथ ही जलन होने लगती है. इस परेशानी के शुरुआत में पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होने लगता है. आंखों में अजीब तरह की चुभन और सूजन आ जाती है. आंखों से पानी आने के साथ खुजली शुरू हो जाती है. यदि इन्फेक्शन गहरा हो जाए तो आंखों की कार्निया तक को नुकसान हो सकता है.लेकिन कई मामलों में यह बैक्टीरिया का संक्रमण होने से भी हो सकती है. इस संक्रमण की शुरुआत एक आंख से होती है, लेकिन कुछ समय बाद दूसरी आंख भी चपेट में आ जाती है.

कैसे फैलता है आई फ्लू ?

तेज गर्मी के बाद बरसात होने से मौसम में तेजी से बदलाव आता है. इस मौसम में हवा के साथ प्रदूषण और नमी के चलते फंगल इन्फेक्शन की समस्याएं पैदा होती हैं. इसमें सबसे ज्यादा आंखों से जुड़ी दिक्कतें परेशान करती हैं. इस मौसम में फंगल इन्फेक्शन बढ़ने से आंखों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है. विशेषतौर पर उन लोगों को जो आंखों में कॉन्टेक्ट लेंस पहनते है


ये काम करने से बचें

- बार-बार आंखों को छूने से बचें,

 - पीड़ित व्यक्ति से आई कांटेक्ट बनाने से बचें

- टीवी-मोबाइल से दूरी बनाए रखें. 


आई फ्लू से बचने के उपाय
- आई फ्लू से राहत पाने के लिए डॉक्टर की सलाह से एंटिबाइटिकल मरहम और ल्यूब्रिकेटिंग आई ड्रॉप ले सकते हैं.
- आंख आने पर नियमित अपने हाथ को हैंडवॉश से साफ करते रहें.
- आई फ्लू होने पर अपनी आंखों को बीच-बीच में धोते रहे 
- आंखों पर बर्फ से सिंकाई करें, ताकि जलन और दर्द से राहत मिल सके

खबरों एवं जानकारियों के बारे में सबसे पहले कैसे जाने?
हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट चाहे वो रोजगार से जुड़ी हो या योजनाओं से जुडी जानकारी इन सभी ख़बरों की नोटिफिकेशन सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें जिसका लिंक नीचे दिया गया है इस लिंक पर क्लिक कर आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं 
हमारे टेलीग्राम से जुड़ने के लिए क्लिक करें : telegram.me/UP47wale

.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.