मकान बनाने के लिए ग्रामीण इस पहाड़ी से पहले ही पत्थर ले जा चुके थे. खबरों में आने के बाद बताया जा रहा है कि पहाड़ी पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि उस पहाड़ी से कोई खुदाई ना करे. पत्थर में चांदी सहित कई कीमती धातु होने के कारण अब यहां पहाड़ पर ट्रैक्टर जाने बंद हो गए हैं. .
प्रो रामानंद यादव का कहना है कि यह विषाक्त धातु है. लेड से शरीर को नुकसान हो सकता है. इसे शरीर के अंदर नहीं जाने देना चाहिए. आमजन को भी इसके पास जाने से बचना चाहिए.
यहां उल्लेखनीय है कि अलवर की अरावली पहाड़ियों पर काफी समय से जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम अपने सर्वे कर रही है. क्योंकि यहां पर सोने की खाने होने की भी संभावना व्यक्त की गई थी.इसी आधार पर वो टीमें अपने सर्वे में लगी हुई हैं. अब पहाड़ी के पत्थरों से चांदी सहित अन्य कीमती धातु निकलने के बाद एक नई खोज अलवर के लिए हो गई है. अगर यहां यह सैंपल पास होता है तो निश्चित रूप से अलवर के लिए बहुत फायदेमंद होगा.

