गोंडा-बलरामपुर सहित यूपी के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई

गोंडा-बलरामपुर सहित यूपी के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई. भूकंप का केंद्र गोंडा जिलें के इटियाथोक क्षेत्र के इटहिया नवीजोत गांव के आसपास बताया गया है.





शुक्रवार को सुबह-सुबह अचानक कंपन महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए. हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी प्रकार की धनहानि या जनहानि की सूचना नहीं मिली है.



गोंडा जिला प्रशासन के अनुसार स्थिति पूरी तरह सामान्य है और कहीं से किसी नुकसान की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है. आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण कोई नुकसान होने की सूचना नहीं है. फिर भी प्रशासन सतर्क है और संबंधित विभागों से जानकारी ली जा रही है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.