बलरामपुर में गौरा थाना क्षेत्र के परसा पुरैना मोड़ के पास घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल है. मृतक की पहचान बेनीनगर निवासी 28 वर्षीय पंचायत सहायक सौरभ यादव के रूप में हुई है.
बहराइच से शादी समारोह के बाद बेनीनगर लौट रही मारुति एर्टिगा वाहन तेज रफ्तार में था और घने कोहरे के कारण चालक मोड़ का अंदाजा नहीं लगा सका और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरा.
टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के एयरबैग खुल गए, लेकिन सौरभ यादव को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में वाहन चालक जाकिर हुसैन, सोनू गुप्ता, विद्वेष और भूरे गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के अनुसार, कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिसे हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
