India Women vs Bangladesh Women 2023 : भारत को मिला था सिर्फ 154 रनों का लक्ष्य, लेकिन इस कारण मिली शर्मनाक हार!


भारतीय महिला टीम को बांग्लादेश महिला टीम ने महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हराकर दर्ज की वनडे में अपनी पहली जीत!




 भारत और बांग्लादेश की महिला टीम के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज ढाका में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश के कारण इस मैच को 44 - 44 ओवरों का कर दिया गया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 43 ओवरों में 10 विकेट खोकर 152 रन बनाए। और डकवर्थ लुइस नियम से भारतीय टीम को 154 रनों का लक्ष्य मिला इसके जवाब में टीम इंडिया 35.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 113 रन ही बना पाई और डकवर्थ लुईस नियम के तहत 40 रन से मैच हार गई। और बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया बांग्लादेश से कोई मैच हारी है।

टीम इंडिया के लिए अपना वनडे डेब्यू करने वाली अमनजोत कौर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला 19 जुलाई यानी बुधवार को खेला जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.