गोरखपुर से बलरामपुर-गोंडा होते हुए चलेगी विशेष ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल!

गोरखपुर-बहराइच के मध्य एक दैनिक विशेष गाड़ी का संचालन किया जायेगा इस ट्रेन का संचालन 10 जुलाई से शुरू होगा यह ट्रेन गोरखपुर से चलकर बलरामपुर गोंडा होते हुए बहराइच तक जाएगी  


पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों को हों रही असुविधा को देखते हुए गोरखपुर से बहराइच के मध्य बलरामपुर गोंडा होते हुए एक विशेष ट्रेन का संचालन करने जा रहा यह ट्रेन 10 जुलाई से चलेगी  और  ट्रेन संख्या 05131 और 05132 गोरखपुर - बहराइच के मध्य पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर 2 मिनट का ठहराव लेते हुए प्रतिदिन चलेगी।



ट्रेन संख्या 05131 सुबह 05:40 बजे गोरखपुर से चलेगी और प्रत्येक स्टेशन पर 2-2 मिनट रुकते हुए सुबह 08:41 बजे पचपेड़वा, 08:52 बजे गैसड़ी, 09:07 बजे तुलसीपुर, 09:20 बजे कौवापुर, 09:31 बजे गैजहवा, 09:45 बजे झारखंडी, 10:00 बजे बलरामपुर होते हुए 13:10 बजे बहराइच पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन(05132) 14:30 बजे बहराइच से चलकर 17:15 बजे बलरामपुर, 17:22 बजे झारखंडी, 17:32 बजे गैजहवा, 17:43 बजे कौवापुर, 18:00 बजे तुलसीपुर, 18:19 बजे गैसड़ी, 18:48 बजे पचपेड़वा होते हुए 22:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.