Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में दो लड़कियां मैं तो बेघर हूं... पर पोल डांस करती हुई दिख रही है
सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग क्या क्या करते है लेकिन वीडियो में डांस कर रही इन दो लड़कियों ने वायरल होने के लिए दिल्ली मेट्रो को चुना और अब इनकी ये डांस वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो वायरल हुए हैं. दिल्ली मेट्रो से अश्लील हरकत करते हुए भी कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसके बाद डीएमआरसी (DMRC) ने एक गाइडलाइन जारी किया लेकिन इस गाइडलाइन के बावजूद भी लोग नियमों को नही मानते और लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते है.
दिल्ली मेट्रो प्रशासन के गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए चलती मेट्रो से एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस बार दो लड़कियां मेट्रो में पोल डांस करते नजर आ रही हैं. मेट्रो में कई लोग बैठे हैं और कई लोग खड़े होकर अपना सफर तय कर रहे हैं, इस सब के बीच इन दो लड़कियों ने डांस करना शुरू कर दिया. ये दोनों लड़कियां मेट्रो के अंदर के खंभे को पकड़ कर डांस कर रही हैं. वीडियो में वहां मौजूद लोग असहज दिखाई दे रहे हैं, लेकिन ये दोनों लड़कियां बेफिक्र होकर डांस कर रही हैं।
