Mongoose and Cobra Fight: कोबरा को दुनिया का सबसे जहरीला सांप माना जाता है जो अगर किसी को डंस ले तो उसका जीवित बचना नामुमकिन होता है इंसान कोबरा तो छोड़िए सांप के नाम से ही कांपने लगता है
लेकिन सांप को भी एक जीव से डर लगता है और वह है नेवला। दरअसल नेवला और सांप की दुश्मनी बहुत पुरानी है। सांप को भले ही किसी से डर ना लगता हो लेकिन जैसे ही उसकी नजर नेवला पर पड़ती है वैसे ही वह अपनी जान बचाने के लिए भागने लगता है। जबकि नेवला सांप को देखकर उसपर हमला कर देता है। ऐसे ही एक वीडियो आज हमें सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिसमें एक कोबरा एक नेवला के बीच जंग हो गई हैं।
النمس يقضي على الكوبرا السوداء 🔥 pic.twitter.com/6739SbHMVP
— عالم الحيوانات المفترسة والاليفه🗺 (@em4g1) July 15, 2023
इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि कोबरा को देखकर नेवला उसके पास पहुंच जाता है उसपर हमला कर देता है नेवला के हमले से बचने के लिए कोबरा भी उसपर वार करता है लेकिन नेवला बिना डरे कोबरा से भिड़ जाता है फिर क्या था, दोनों एक दूसरे को मारने लगते हैं कोबरा अपना फन उठाकर नेवला पर हमला करता है लेकिन नेवला उछलकर उसके फन को पकड़ लेता है जमीन पर रगड़ने लगता है नेवला के चुंगल से निकलने के लिए कोबरा कुंडली लगाने लगता है लेकिन उसकी कोई चाल काम नहीं आती है। नेवला कोबरा के फन को पकड़कर इधर-उधर घुमाने लगता है उसके फन को लगातार नोंचता रहता है। आखिर में कोबरा एक बार नेवला के चुंगल से निकल भी जाता है लेकिन नेवला एक बार फिर से उसपर हमला कर देता है। लगातार नेवला के हमले से कोबरा की मौत हो जाती है और यह जंग एक बार फिर नेवला जीत जाता हैं।

