गोंडा से एटीएस ने पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई का एजेंट किया गिरफ्तार

गोंडा जिले से यूपीएटीएस की टीम को बड़ी सफलता मिली है एटीएस की टीम ने उत्तर प्रदेश के गोंडा जिलें से एक आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है 

गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत दीनपुरवा गांव निवासी मोहम्मद रईस को यूपीएटीएस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। रईस पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई का एजेंट है और इसने सैन्य प्रतिष्ठानों के फोटो व कुछ जरूरी जानकारियां पाकिस्तान को भेजी हैं जब इस बात की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को हुई तो यूपी एटीएस को सूचना दी यूपी एटीएस ने जांच की तो मामला सही पाया इसके बाद यूपी एटीएस ने गोंडा से रईस को गिरफ्तार किया
पूछताछ में रईस ने एटीएस को बताया कि मुंबई में उसकी मुलाकात अरमान से हुई थी। जिसने भारत के खिलाफ जासूसी करने के लिए ये कहकर उकसाया कि हिंदुस्तान में मुसलमानों के साथ अन्याय हो रहा है और ईस को हिंदुस्तान की जासूसी के बदले दुबई में नौकरी व मोटा पैसा कमाने का लालच दिया जिसके बाद हुसैन नामक पाकिस्तानी व्यक्ति से रईस की बात होने लगी। रईस ने बताया कि उसने सैन्य प्रतिष्ठानों के फोटो व कुछ जरूरी जानकारियां पाकिस्तान को भेजी हैं। इसके साथ-साथ उसने अपने दोस्तों को भी आईएसआई के साथ जोड़ा है


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.