यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू टेस्ट में रचा इतिहास, विदेशी धरती पर शतक लगाने वाले बने पहले भारतीय ओपनर
डोमिनिका में वेस्टइंडीज के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल ने अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में ही दमदार शतक जड़ दिया है। यशस्वी जायसवाल ने पारी के 70वें ओवर में 215 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया और एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।
उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ये शतक जड़कर रोहित शर्मा के क्लब में एंट्री मार ली है। बता दें कि रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में 177 रन बनाए थे। ये कमाल रोहित ने साल 2013 में किया था। वहीं, साल 2018 में पृथ्वी शॉ ने राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 134 रन बनाए थे।यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक 215 गेंदों पर जड़ा है।
आपको बताते चलें कि पहले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल में जायसवाल और रोहित शर्मा ने दोहरी शतकीय साझेदारी कर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। यशस्वी के साथ ही रोहित का बल्ला भी जमकर गूँजा और शतक जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया इस ओपनिंग जोड़ी ने विंडीज टीम को बैकफुट पर ला खड़ा कर दिया है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के 150 रनों के जवाब में 312 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिए है और 162 रन की बड़ी बढ़त बनाने में कामयाब रही हैं यशस्वी जायसवाल ने 14 चौकों की मदद से 143*(350) और विराट कोहली 36*(96) गेंदों पर बनाकर खेल रहे है। दूसरे दिन का पहला विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में गिरा रोहित शर्मा ने 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 103(221) रन बनाकर आउट हुए उसके बाद तीन नम्बर पर बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल कुछ खास कमाल कर नहीं पाये और 6(11) बनाकर आउट हो गए।

