PM Modi France Visit: फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने मोदी


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सैन्य या नागरिक आदेशों में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया. 




फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने पीएम मोदी को सम्मानित किया. यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी इससे पहले भी दुनिया के कई नेताओं को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है. इनमे वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव एवं अन्य नेता शामिल हैं.

पीएम मोदी फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. पेरिस में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ वहां पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया है. यहां पीएम मोदी ने कई नेताओं से बात की. और कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर के बाद पीएम मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया.
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘फ्रांस से मेरा लगाव काफी पुराना है, और मैं इसे कभी नहीं भूल सकता. लगभग 40 साल पहले गुजरात के अहमदाबाद में फ्रांस का एक सांस्कृतिक केंद्र शुरू किया गया था और उसी केंद्र के पहले सदस्य आज आपसे बात कर रहे हैं.’ पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी और विविधता की जननी है. उन्होंने कहा, ‘यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. भारत में 100 से अधिक भाषाएं, 1,000 से अधिक बोलियां हैं. इन भाषाओं में प्रतिदिन 32,000 से अधिक समाचार पत्र प्रकाशित होते हैं.’  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीआई, चंद्रयान-3 और गरीबी जैसे मुद्दों का जिक्र किया. इसके बाद पीएम मोदी पेरिस के एलिसी पैलेस पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ डिनर किया.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.