Vande Bharat Train: 4 घंटे में गोरखपुर से लखनऊ की यात्रा कराएगा पूर्वोत्तर रेलवे का पहला वंदे भारत, आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन!

लखनऊ से गोरखपुर के बीच पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदे भारत ट्रेन तैयार है इसका उद्घाटन आज 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा. इस ट्रेन के संचालन के बाद गोरखपुर से लखनऊ की यात्रा महज 4 घंटे में होगी


वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन का उद्घाटन 7 जुलाई को गोरखपुर में करेंगे इस दौरान प्रधानमंत्री पहले दिन यात्रा करने वाले रेलवे स्कूल के विद्यार्थियों से बात करते हुए वंदे भारत ट्रेन का निरीक्षण भी करेंगे।

इस ट्रेन का नियमित परिचालन की शुरुआत 9 जुलाई से होगा यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 6:05 पर रवाना होकर 8:15 पर अयोध्या और 10:15 पर लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में लखनऊ से शाम 5:15 पर रवाना होकर रात 9:13 पर अयोध्या और रात 11:25 पर गोरखपुर पहुंचेगी। 

लखनऊ से गोरखपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन 7 जुलाई को दोपहर 15:40 पर किया जाएगा. उद्घाटन के दिन यह ट्रेन गोरखपुर से खुलने के बाद सहजनवा, खलीलाबाद,बस्ती, बभनान, मनकापुर, अयोध्या और बाराबंकी स्टेशनों पर भी 2-2 मिनट का ठहराव होगा. इस ट्रेन का आखिरी पड़ाव लखनऊ जंक्शन होगा.
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.