Asian Champions Trophy : भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मलेशिया को हराकर चौथी बार एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता. भारत ने फाइनल में मलेशिया को 4-3 से हराकर रचा इतिहास..
भारत कब कब जीता एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी?
चेन्नई में खेले गए एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रोमांचक फाइनल में मलेशिया को 4-3 से हराकर चौथी बार खिताब पर कब्जा किया इससे पहले भारत ने साल 2011, 2016 और 2018 में चैंपियन बना था.
हॉफ टाइम तक पीछे था भारत फिर कैसे मिली जीत ?
फाइनल मुकाबले में मेजबान भारत हाफ टाइम तक 1-3 से पीछे था लेकिन फिर एक मिनट के अंदर दो गोल कर भारत ने 3-3 से बराबरी की और आखिरी में आकाशदीप सिंह ने गोल कर भारत को जीत दिलाई। भारत के लिए जुगराज सिंह (9वें मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (45वें), गुरजंत सिंह (45वें) और आकाशदीप सिंह (56वें) ने जबकि मलेशिया की तरफ से अबू कमाल अजराई (14वें), रहीम राजी (18वें) और मोहम्मद अमीनुदीन (28वें) ने गोल दागे
खबरों एवं जानकारियों के बारे में सबसे पहले कैसे जाने?
हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट चाहे वो रोजगार से जुड़ी हो या योजनाओं से जुडी जानकारी इन सभी ख़बरों की नोटिफिकेशन सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें जिसका लिंक नीचे दिया गया है इस लिंक पर क्लिक कर आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं
हमारे टेलीग्राम से जुड़ने के लिए क्लिक करें : telegram.me/UP47wale

