ISRO ने रचा इतिहास, चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान उतारने वाला पहला देश बना भारत!

ISRO ने आज इतिहास रचकर 140 करोड भारतीयों के सपने को सच कर दिया है। जिसका हर भारतीय जनता इंतज़ार कर रही थी। दरअसल 14 जुलाई को लॉन्च किया गया चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर 42 दिनों की यात्रा करने के पश्चात चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया हैं। और एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।


भारत कैसे बना न.1 देश!

अभी तक चाँद पर सिर्फ तीन देश अमेरिका, सोवियत संघ और चीन ही चाँद तक पहुंचने में सफल हुए हैं। लेकिन भारत भी इसी क्लब में शामिल हो गया है। लेकिन भारत ने इन सभी देशों को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 बन गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक इन देशों ने चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर अपना चंद्रयान नहीं उतार पाए हैं लेकिन भारत ने सबसे मुश्किल दक्षिणी ध्रुव पर अपना चंद्रयान उतारकर इन देशों को पीछे छोड़ते हुए अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है।


चंद्रयान-3 क्यों है इतना खास!

चंद्रयान-3 को चंद्रयान-2 से बहुत ही कम लागत पर तैयार किया गया है। एवं चंद्रयान-2 से एक इंजन ज्यादा भी लगाया गया था। जिससे यह ज्यादा समय तक कार्य कर सके और चंद्रयान-3 का कुल वजन भी चंद्रयान-2 से भी कम रखा गया था। चंद्रयान-2 की लागत 918 करोड़ रुपये थी जो चंद्रयान-3 के मुकाबले (615 करोड़) से कहीं ज्यादा है। इसीलिए चंद्रयान-3  इतना अधिक खास है।


खबरों एवं जानकारियों के बारे में सबसे पहले कैसे जाने?

हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट चाहे वो रोजगार से जुड़ी हो या योजनाओं से जुडी जानकारी इन सभी ख़बरों की नोटिफिकेशन सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें जिसका लिंक नीचे दिया गया है इस लिंक पर क्लिक कर आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं 


हमारे टेलीग्राम से जुड़ने के लिए क्लिक करें : telegram.me/UP47wale

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.