उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल कल शाम को खोले जाएंगे ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश के सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इंटरमीडिएट तक के स्कूलों में विद्यार्थी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। बुधवार को शाम 5:15 बजे से लेकर शाम 6:15 बजे तक विद्यालयों में विशेष सभा आयोजित कर विद्यार्थियों को इसका लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ-साथ डायट प्राचार्यों को भी इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इंटरमीडिएट तक के स्कूलों में भी यह व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसरो की वेबसाइट isro.gov.in और इसरो के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल के साथ-साथ डीडी नेशनल पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा। इसके लिए प्रोजेक्टर व टीवी इत्यादि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
कल शाम को होगी चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग!
इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 कल शाम 6:04 मिनट पर चाँद पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी यदि चाँद पर चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आती हैं तो लैंडिंग को टालकर निर्धारित रिज़र्व डे पर किया जा सकता है।
खबरों एवं जानकारियों के बारे में सबसे पहले कैसे जाने?
हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट चाहे वो रोजगार से जुड़ी हो या योजनाओं से जुडी जानकारी इन सभी ख़बरों की नोटिफिकेशन सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें जिसका लिंक नीचे दिया गया है इस लिंक पर क्लिक कर आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं
हमारे टेलीग्राम से जुड़ने के लिए क्लिक करें : telegram.me/UP47wale
