Balrampur News: तटवर्ती इलाकों में कटान शुरू होने की संभावना पर बाढ़ कंट्रोल रूम हुए सक्रिय!

जिले में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। इससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा एक बार फिर से उत्पन्न हो जाएगा। राप्ती का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों में कटान शुरू हो गई है। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। डीएम ने दोबारा से बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित कर उन्हें 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।






यह भी पढ़े : योगी सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिलें में होगी विश्वविद्यालय की स्थापना!



बलरामपुर सदर व उतरौला क्षेत्र के दर्जनों गांव में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान की संभावना हो सकती है। एवं दो दिनों से हो रही बारिश के चलते नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जलभराव व कीचड़ के चलते लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पिछले दिनों पहाड़ी नाले एवं राप्ती नदी के बाढ़ के कारण हजारों हेक्टेअर फसल बर्बाद हो चुकी है। अभी इस त्रासदी से किसान उबर भी नहीं पाए थे, कि अब फिर से नदी की कटान की संभावना शुरू होने से लोग परेशान होने लगे हैं।



तीन तहसीलों में स्थापित हुआ कंट्रोल रूम!


संभावित बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के निर्देशन में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित कर उसे सक्रिय कर दिए गए हैं। जनपद स्तर पर आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां पर 24 घंटे तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम के नंबर- 05263-236250, 9170277336 व 8960010336 या टोल फ्री नम्बर 1077 पर कॉल करके मदद प्राप्त कर सकते हैं। इसी प्रकार तहसील सदर में स्थापित तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम के नंबर 05263-234024, तुलसीपुर 9454416070 या 8400696224 तथा उतरौला में 9454416061 या 05265-252469 पर फोन कर मदद प्राप्त कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.