Viral Video: कछुए को निगलने जा रहा था मगरमच्छ, फिर जो हुआ... वीडियो देखकर नहीं होगा भरोसा

मगरमच्छ पानी में रहने वाला एक खतरनाक जीव है। ताकतवर होने की वजह से इसकी शिकार करने की क्षमता काफी अधिक होती है। अक्सर सोशल मीडिया की दुनिया में मगरमच्छ से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों भी मगरमच्छ का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मगरमच्छ कछुए को निगलने जा रहा है। इसी समय कुछ ऐसा होता है कि मगरमच्छ की पकड़ से कछुआ धीरे-धीरे भाग जाता है। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट बॉक्स में शॉकिंग रिएक्शन दे रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ के मुंह में कछुआ है। 







यह भी पढ़ें 👉 लड़की छत पर बना रही थी रील, पर कैमरे में रिकॉर्ड हुआ अलग ही सीन





मगरमच्छ कछुए को निगलने की कोशिश कर रहा है। मगरमच्छ का मुंह काफी ज्यादा खुला होता है, इस कारण उसकी पकड़ ढीली हो जाती है। इसी वजह से कछुआ उसके मुंह से निकल जाता है और वहां से तुरंत धीरे-धीरे भागने लगता है। थोड़ी ही देर में वह मगरमच्छ से दूर चला जाता है। इस दौरान मगरमच्छ भी कछुए को पकड़ने की कोशिश नहीं करता है।


यहीं पर यह वीडियो खत्म हो जाता है। वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @wildlife.and.animals नाम के एक पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।


इस वीडियो को देखने के बाद करीब 1 लाख 94 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। कई यूजर्स कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - "कछुआ ठीक ढंग से चल भी नहीं पा रहा है, अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए भी काफी डर रहा है।"


वहीं दूसरे यूजर ने लिखा - "कछुआ घायल है, मगरमच्छ पानी में जाकर उसे पकड़ लेगा। कुदरत सच में बेरहम है।" इस वीडियो पर कई यूजर्स शॉकिंग इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.