UP News: गोंडा से चलने वाली गोरखपुर व सीतापुर पैसेंजर हुई निरस्त, जाने पूरी डिटेल

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने परिचालन संबंधी कारणों को लेकर गोंडा से गोरखपुर और सीतापुर जाने वाली चार ट्रेनों को 26 दिसंबर से निरस्त कर दिया है। ये ट्रेनें पूरे जनवरी माह नहीं चलेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी होगी।







गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी संख्या 55093 शुक्रवार से 1 फरवरी 2026 तक व गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी संख्या 55094 27 दिसंबर 2025 से 2 फरवरी 2026 तक निरस्त रहेगी। इसके साथ ही गोंडा-सीतापुर सवारी गाड़ी संख्या 55091 शुक्रवार से 1 फरवरी 2026 व सीतापुर-गोंडा सवारी गाड़ी संख्या 55092 का संचालन 27 दिसंबर 2025 से 2 फरवरी 2026 तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.