होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़नी से अमृतसर तक दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी की जा रही है। दोनों ट्रेनों का संचालन चार-चार फेरों के लिए किया जाएगा Barhni से Amritsar तक चलने वाली इन होली स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को घर आने और त्योहार के बाद वापस लौटने में काफी सहूलियत मिलेगी त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह फैसला यात्रियों के लिए राहत भरा साबित होगा.
गाड़ी संख्या 05005 चार से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को Badhni से दोपहर 3:10 बजे रवाना होगी। यह 3:50 बजे Tulsipur पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 3:52 बजे आगे बढ़ेगी। ट्रेन Balrampur, Gonda, Bareilly और Jalandhar होते हुए अगले दिन सुबह 9:30 बजे Amritsar पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05006 पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे चलेगी। यह जालंधर सिटी, बरेली, गोंडा, बलरामपुर और तुलसीपुर के रास्ते चलकर सुबह 8:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी और घर आने-जाने में सुविधा प्रदान करेगी।
18 कोच वाली ट्रेनों का होगा संचालन
होली के लिए बढ़नी से अमृतसर तक 18 कोच वाली ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी की जा रही है। इसमें साधारण द्वितीय श्रेणी के चार व एसएलआर के दो कोच लगाए जांएगे। दोनों ट्रेनों में नौ श्यनयान, नौ साधारण व दो कोच एसएलआर हैं। इससे परदेसियों को होली में अपने घर पहुंचने में आसानी होगी।
-पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
