तुलसीपुर में प्रस्तावित रोडवेज बस अड्डे के निर्माण को मिली कैबिनेट की स्वीकृति, जल्द शुरू होगा निर्माण!

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में प्रस्तावित रोडवेज बस अड्डे के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है. अब जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बस अड्डे का निर्माण जल्द शुरू होने की संभावना है. 






पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस की करीब 25 बीघे जमीन पर रोडवेज बस अड्डे का निर्माण होना है वह जमीन PWD की है जिसे अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद परिवहन निगम को हस्तांतरित किया जायेगा.  जमीन हस्तांतरण के बाद बजट आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. 



तुलसीपुर में बस अड्डा बनने से देवीपाटन मंदिर दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.