बलरामपुर जिलें में होली पर्व के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना में घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले में 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है, जहां तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दो-दो विशेष मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं।
सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम के नंबर 7704995639 पर 24 घंटे सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
तीन एसीएमओ करेंगे सेवाओं की निगरानी
होली के दौरान आपात स्थिति में चिकित्सा सेवाओं की निगरानी और त्वरित सहायता के लिए जिला प्रशासन द्वारा तीन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) की ड्यूटी लगाई गई है। जरूरत पड़ने पर इनके मोबाइल नंबरों पर भी सीधे संपर्क किया जा सकता है।
- डॉ. अनिल कुमार चौधरी – 9451191876
- डॉ. बृजेश प्रताप सिंह – 9450021682
- डॉ. रवि नंदन त्रिपाठी – 9415151893
इन अस्पतालों और केंद्रों पर भी करें संपर्क
जिला मेमोरियल अस्पताल बलरामपुर
- डॉ. फैजाद – 7459850782
- डॉ. शहंशा आलम – 8052281386
जिला कारागार बलरामपुर
- डॉ. महताब आलम – 9451864696
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज
- डॉ. सुनील यादव – 7007934483
- डॉ. तारिक सिद्दीकी – 8418986647
- डॉ. मुन्ना – 8353255719
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर
- डॉ. विकल्प मिश्र – 8368583046
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला
- डॉ. सीपी सिंह – 8005293602
स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली के दौरान किसी भी आपात स्थिति में सीधे कंट्रोल रूम या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से तुरंत संपर्क करें, ताकि समय रहते इलाज उपलब्ध कराया जा सके।
