बलरामपुर में होली के दिन दुकान पर मारपीट, 3 घायल; गांव में पुलिस बल तैनात

बलरामपुर जिलें में होली के दिन एक दुकान पर हुई मारपीट से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना सिसई गांव की है, जो कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3 बजे हुई इस घटना से गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।





पीड़ित दिनेश कुमार पुत्र लालचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और उनसे कहासुनी करने लगे। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी।


इस हमले में दिनेश कुमार के अलावा दुकान पर मौजूद रामपाल, विकास और कल्लू भी घायल हो गए। होली के कारण आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। आरोप है कि हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।


यह भी पढ़ें : देवीपाटन मंदिर से निकली पारंपरिक होली यात्रा, दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब


घटना के बाद घायलों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली।


पुलिस ने एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न बने और शांति व्यवस्था कायम रहे।


यह भी पढ़ें : बलरामपुर जिलें में भारत–नेपाल बॉर्डर पर संदिग्ध गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज से घुसपैठ की कोशिश 


मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.