देवीपाटन मंदिर से निकली पारंपरिक होली यात्रा, दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

तुलसीपुर में इस वर्ष भी होली का पर्व भक्ति और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर से हर साल की तरह इस बार भी भव्य पारंपरिक होली यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।






यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हुई। देवीपाटन पीठाधीश्वर के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा में संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। 


पूरे नगर में होली यात्रा के दौरान रंग और गुलाल की धूम देखने को मिली। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर होली गीत गाते और नाचते हुए आगे बढ़ते रहे। यात्रा मार्ग में कई जगहों पर लोगों ने अपने घरों की छतों से गुलाल और फूल बरसाकर स्वागत किया, जिससे पूरा माहौल रंगों और भक्ति से सराबोर हो गया।


यह भी पढ़ें : बलरामपुर जिलें में भारत–नेपाल बॉर्डर पर संदिग्ध गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज से घुसपैठ की कोशिश 


नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार भी बनाए गए थे। व्यापार मंडल तुलसीपुर समेत विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने पीठाधीश्वर का पुष्प वर्षा और गुलाल लगाकर स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए मार्ग में पेयजल और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी।


सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। इस दौरान राजकुमार सिंह, अमर सिंह और मंदिर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पूरे समय मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रा के दौरान लगातार निगरानी रखी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


यह भी पढ़ें : बलरामपुर जिलें में धूमधाम से मनाई गई होली, सिटी पैलेस में उमड़ी भीड़, डीजे पर झूमे युवा 


देवीपाटन मंदिर से निकलने वाली यह होली यात्रा वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है। इसमें स्वयं पीठाधीश्वर की भागीदारी इसे विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व प्रदान करती है। यह आयोजन स्थानीय लोगों की आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.