बलरामपुर की 423 बेटियों को मिलेगा विवाह अनुदान योजना का लाभ, 84.60 लाख का बजट स्वीकृत

बलरामपुर में पिछड़ा वर्ग की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित विवाह अनुदान योजना के तहत इस वर्ष जिले को बड़ा बजट मिला है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 84 लाख 60 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे 423 पात्र लाभार्थियों को सहायता दी जाएगी। प्रत्येक लाभार्थी को 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।





जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के अनुसार, योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक परिवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://shadianudan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


आवेदन से जुड़ी अहम जानकारी:


आवेदन के साथ वर-वधू के आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, आवेदक का आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति और मोबाइल नंबर (आधार से लिंक) देना अनिवार्य है।

आवेदन शादी की तिथि से 90 दिन पहले या 90 दिन बाद तक किया जा सकता है। लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए। आय और जाति प्रमाण पत्र का तहसील से जारी होना अनिवार्य है, जबकि विवाह कार्ड का सत्यापन ग्राम प्रधान या सभासद द्वारा कराया जाना जरूरी है।


जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया


ऑनलाइन आवेदन के बाद संबंधित दस्तावेजों सहित आवेदन पत्र को सात दिनों के भीतर उपजिलाधिकारी या खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा।


अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन (कक्ष संख्या-221) में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.