Balrampur News: बलरामपुर को मिली अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, दिल्ली जाना हुआ आसान

बलरामपुर जिले के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से दिल्ली के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दे दी है। खास बात यह है कि इस साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव अब बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर भी होगा, जिससे यहां के यात्रियों को सीधे दिल्ली तक बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।








नई ट्रेन संख्या 14045/14046 गोरखपुर–दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन संचालित होगी। यह ट्रेन दिल्ली से मंगलवार रात 12:40 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं, गोरखपुर से यह ट्रेन मंगलवार रात 9:40 बजे प्रस्थान कर बुधवार दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन सुबह 5:25 बजे सीतापुर सिटी और 11:42 बजे गाजियाबाद स्टेशन से होकर गुजरेगी।


इस नई एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर सिटी, बुढ़वल, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर और आनंदनगर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर होगा।


इस पहल से न केवल बलरामपुर बल्कि गोंडा, सिद्धार्थनगर और आसपास के जिलों के यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। अब दिल्ली की यात्रा पहले से अधिक आसान, तेज और सुविधाजनक हो जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.