CISCE Result 2026: बलरामपुर जिलें में 10वीं में आयुष गोयल और 12वीं में हसन शोएब बने टॉपर

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आज ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) के परिणाम किए गए. बलरामपुर जिलें में हाईस्कूल (10वीं) में आयुष गोयल ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया.





वहीं, इंटरमीडिएट (12वीं) वर्ग में हसन शोएब ने 92.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया. दोनों जीसस एंड मैरी स्कूल बलरामपुर के छात्र है.



विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह उपलब्धि छात्रों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की इस सफलता में अभिभावकों का सहयोग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.