UP News: संजय सेतु बंद होने से बसों का रूट बदला, अयोध्या व चलहरी घाट से होंगी आवाजाही

संजय सेतु पर आवागमन बंद होने के बाद परिवहन निगम ने बस सेवाओं के रूट में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। नए रूट लागू होने से यात्रियों को अब पहले की तुलना में अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी, जिसके कारण किराए में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जा रही है।






नई व्यवस्था के अनुसार, अब बसें अयोध्या और बहराइच के चलहरी घाट मार्ग से होकर संचालित की जाएंगी। बलरामपुर डिपो से संचालित होने वाली लखनऊ-कानपुर रूट की 18 बसों का संचालन पूर्व की भांति जारी रहेगा। हालांकि, गोंडा मार्ग से जाने वाली बसों को अब अयोध्या के रास्ते भेजा जाएगा, जिससे दूरी में लगभग 77 किलोमीटर की वृद्धि हो जाएगी।


पहले बलरामपुर से गोंडा होते हुए लखनऊ की दूरी करीब 137 किलोमीटर थी और किराया 231 रुपये निर्धारित था। अब अयोध्या मार्ग से जाने पर दूरी बढ़कर लगभग 244 किलोमीटर हो जाएगी, जिसके चलते किराया बढ़कर करीब 370 रुपये तक पहुंच सकता है। वहीं, बहराइच मार्ग की बसें अब चलहरी घाट होकर गुजरेंगी। 


यह भी पढ़े :  संजय सेतु आज से बंद, घाघरा घाट तक चलेंगी विशेष बसें; यात्रियों के लिए बदला रूट


इस मार्ग पर दूरी और किराए में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। बल्कि, टोल टैक्स न होने के कारण यात्रियों को किराए में 8 से 10 रुपये तक की राहत मिलने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.