UP News: संजय सेतु आज से बंद, घाघरा घाट तक चलेंगी विशेष बसें; यात्रियों के लिए बदला रूट

संजय सेतु पर आवागमन बंद होने के बाद परिवहन निगम ने बसों के संचालन में बदलाव करते हुए नया रूट लागू कर दिया है। इस बदलाव के चलते यात्रियों को अब पहले की तुलना में अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है, वहीं किराए में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। नई व्यवस्था के अनुसार बसें अब अयोध्या और बहराइच की ओर चलहरी घाट मार्ग से होकर संचालित की जा रही हैं।







परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाघरा घाट तक विशेष बसों की व्यवस्था की है। बलरामपुर डिपो की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम ने जानकारी दी कि 16 अप्रैल से सहालग का सीजन शुरू होने के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए घाट पर बसों का ठहराव सुनिश्चित किया गया है, जिससे यात्रियों को आवागमन में आसानी हो सके।


यह भी पढ़े : संजय सेतु आज से बंद, घाघरा घाट तक चलेंगी विशेष बसें; यात्रियों के लिए बदला रूट


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि बसों की संख्या में किसी प्रकार की कटौती नहीं की गई है। सभी चालक और परिचालकों को नए रूट की जानकारी दे दी गई है, साथ ही ईटीएम मशीनों में नया किराया और रूट अपडेट कर दिया गया है, ताकि संचालन सुचारू रूप से जारी रह सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.