बलरामपुर में सॉफ्टवेयर से होगा यूरिया वितरण, पारदर्शिता बढ़ाने की पहल

बलरामपुर में खरीफ अभियान 2026-27 के तहत यूरिया उर्वरक वितरण को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को नए सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की जानकारी दी गई।





ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक नरेश ने बताया कि अब यूरिया का वितरण सॉफ्टवेयर के जरिए किया जाएगा, जिससे हर लाभार्थी का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मॉनिटर की जा सकेगी। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि गड़बड़ियों पर भी लगाम लगेगी।


इस डिजिटल व्यवस्था से किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने में आसानी होगी। प्रशिक्षण में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक रविशंकर चौधरी समेत कई अधिकारी, सहकारी समितियों के सचिव और उर्वरक विक्रेता शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.