बलरामपुर महोत्सव 2026 में आमजन की सुविधा के लिए विशेष बस सेवा

बलरामपुर जिलें में आयोजित हो रहे बलरामपुर महोत्सव  के दौरान आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष यात्री बस सेवा शुरू की गई है. यह सुविधा महोत्सव के समापन तक जारी रहेगी, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो.






परिवहन निगम द्वारा दो प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें बलरामपुर से उतरौला, रेहरा, सादुल्लानगर तथा बलरामपुर से श्रावस्ती तक की सेवाएं शामिल हैं। वहीं, निजी बसों के माध्यम से भी अतिरिक्त रूटों पर व्यवस्था की गई है। इन रूटों में बलरामपुर से तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, उतरौला-रेहरा-सादुल्लानगर तथा मथुरा बाजार तक बसें संचालित की जा रही हैं।


महोत्सव में आने वाले यात्रियों के लिए बसों की पार्किंग व्यवस्था पीपल तिराहा, बलरामपुर में निर्धारित की गई है, ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।

यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए महोत्सव यातायात प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। इसमें निजी बसों के लिए आरिफ, रोडवेज के लिए चन्द्रिका प्रसाद (फोरमैन) तथा परिवहन विभाग से मदन चन्द्र (यात्रीकर अधिकारी) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


यह भी पढ़ें : बलरामपुर में 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित होगा बलरामपुर महोत्सव, यहां देखे पूरी डिटेल 




सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। महोत्सव का आयोजन बड़े परेड ग्राउंड में किया जा रहा है, जहां पुलिस की ओर से सीओ सिटी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए महोत्सव क्षेत्र में छह स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं, जबकि आगंतुकों के वाहनों के लिए पांच पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा, पूरे आयोजन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।


प्रशासन द्वारा की गई इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य महोत्सव में आने वाले लोगों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित अनुभव प्रदान करना है, जिससे वे इस सांस्कृतिक आयोजन का भरपूर आनंद उठा सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.