बलरामपुर जिलें में 3 से 5 अप्रैल 2026 तक ‘बलरामपुर महोत्सव’ का आयोजन होने जा रहा है. यह भव्य महोत्सव बलरामपुर जिलें की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास और गौरवशाली परम्पराओं की झलक प्रस्तुत करेगा. बलरामपुर जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में कला, संगीत, साहित्य और मनोरंजन का अनूठा समागम देखने को मिलेगा.
मुख्य विकास अधिकारी के अनुसार, यह महोत्सव 3 से 5 अप्रैल 2026 तक बलरामपुर के बड़ा परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे
बलरामपुर महोत्सव में 3 अप्रैल को क्या होगा?
बलरामपुर महोत्सव का शुभारंभ 3 अप्रैल को होगा, जहां मालविका हरिओम के गीतों के बाद प्रसिद्ध गायक हेमंत बृजवासी अपनी जादुई आवाज़ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे. इसके साथ ही तृप्ति शाक्या द्वारा सुमधुर 'भजन संध्या' और रामायण पर आधारित कथक नृत्य नाटिका मुख्य आकर्षण होगी.
बलरामपुर महोत्सव में 4 अप्रैल को क्या होगा?
4 अप्रैल को महोत्सव का दूसरा दिन 'बॉलीवुड नाइट' के नाम रहेगा, जिसमें मशहूर गायक अल्ताफ राजा अपनी रूहानी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे. इसी दिन 'अखिल भारतीय कवि सम्मेलन' का भी आयोजन होगा जिसमें डॉ. सुनील जोगी, दिनेश रघुवंशी और अनिल अग्रवंशी जैसे देश के प्रतिष्ठित कवि शामिल होंगे.
बलरामपुर महोत्सव में 5 अप्रैल को क्या होगा?
5 अप्रैल को महोत्सव का समापन 'भोजपुरी नाइट' के साथ होगा जिसमें मनाई जाएगी, जिसमें लोकगायिका कल्पना पटवारी अपनी दमदार प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा कुलदीप चौहान, जतिन निगम और अभिषेक राजपूत भी अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. हास्य प्रेमियों के लिए सुनील पाल का कॉमेडी शो हंसी के ठहाके लगाएगा.
दिन भर मनोरंजन और ज्ञान का भंडार
महोत्सव में बुक फेयर (पुस्तक मेला), विज्ञान प्रदर्शनी, और बच्चों के झूले, फूड स्टॉल्स, पपेट शो, लकी ड्रा और शाम को आतिशबाजी व स्काई लालटेन लैंप शो जैसे कई आकर्षण भी मौजूद रहेंगे
यह भी पढ़ें: बलरामपुर महोत्सव 2026 में आमजन की सुविधा के लिए विशेष बस सेवा
स्थानीय प्रतिभाओं को मंच
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह के सत्र में बलरामपुर जिलें के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे.
जिलाधिकारी की अपील
बलरामपुर डीएम ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ इस महोत्सव में शामिल होकर इसे सफल बनाएं और अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ें.

