UP News : मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत, ब्रेक फेल बना वजह

उत्तर प्रदेश के में बुधवार देर रात वाराणसी-रीवा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का घुमान मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे बड़ा हादसा हो गया।





प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश की ओर से आ रहे एक ट्रेलर के पीछे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट डिजायर कार अचानक ट्रक और ट्रेलर के बीच फंस गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे चना लदे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और उसने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो और कार में आग लग गई।


आग इतनी तेजी से फैली कि वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। इस हादसे में कुल 11 लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में बोलेरो सवार 8 लोग (जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं), एक कार चालक और ट्रक का ड्राइवर व खलासी शामिल हैं।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने 11 मौतों की पुष्टि की है। राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा।


यह भी पढ़ें : यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बना एयरस्ट्रिप, वायुसेना ने दिखाई दमदार तैयारी 


हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया और शवों को बाहर निकाला गया। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.