बलरामपुर जिलें के पचपेड़वा में गो तस्करी की कोशिश नाकाम, पिकअप समेत दो आरोपी गिरफ्तार, चार पशु बरामद

 बलरामपुर में गो तस्करी की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। पचपेड़वा थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन को पकड़ा, जिसमें चार गोवंशीय पशुओं को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।





पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को घेराबंदी कर रोका और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद किए गए सभी पशु सुरक्षित पाए गए।


कार्रवाई के दौरान हालात कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गए। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी और कुछ स्थानीय लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए भेजा गया।


क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में एक बिहार और दूसरा महराजगंज का रहने वाला है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी गोवंश को महराजगंज ले जाकर नेपाल सीमा पार कराने की फिराक में थे, जिसके बदले उन्हें मोटी रकम मिलती थी।


पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.