बलरामपुर की तीन होनहार छात्राओं ने साहस और आत्मविश्वास की नई मिसाल पेश करते हुए एवरेस्ट बेस कैंप अभियान के लिए नेपाल रवाना होकर जिले का नाम रोशन किया है। कलेक्ट्रेट परिसर से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पचपेड़वा की नीलांशु, डीएवी इंटर कॉलेज की प्रियंका उपाध्याय और कंपोजिट स्कूल रामनगरा की प्रियंका प्रजापति इस चुनौतीपूर्ण अभियान में हिस्सा लेंगी। उनके साथ प्रशिक्षक हिना खातून भी मौजूद हैं।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और यह अभियान जिले की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा बनेगा।
