UP Police SI Result 2026 Out: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती का रिजल्ट जारी, जनरल की कटऑफ पहुंची 369 के पार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। यह लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित हुई थी, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे।





इस बार परीक्षा की कटऑफ उम्मीद से काफी ज्यादा रही। खासकर सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 369.87 अंक तक पहुंच गई, जबकि महिला अभ्यर्थियों की कटऑफ भी 360 अंक से ऊपर रही। ऐसे में कई उम्मीदवारों के लिए मुकाबला बेहद कठिन साबित हुआ।


कैटेगिरी वाइज कटऑफ जारी

भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अलग-अलग वर्गों की कटऑफ इस प्रकार रही


वर्ग पुरुष कटऑफ महिला कटऑफ
General 369.87854 360.50336
EWS 364.41142 353.22001
OBC 364.56024 353.76545
SC 350.91474 337.94120
ST 334.65475 306.91905



अब होगा DV और फिजिकल टेस्ट


लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा। बोर्ड जल्द ही इसके लिए अलग से नोटिस और चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी करेगा।


ऐसे चेक करें रिजल्ट

उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं और “UP Police SI Result 2026” लिंक खोलें। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरते ही स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा


रिजल्ट में क्या दिखेगा?

रिजल्ट देखने के दौरान उम्मीदवारों को उनकी स्थिति के अनुसार अलग-अलग मैसेज दिखाई देंगे—

  • चयन होने पर — “Congratulations! You are short listed for DV/PST”

  • कटऑफ से कम अंक होने पर — “Sorry! You are not short listed for DV/PST”

  • न्यूनतम योग्यता अंक न मिलने पर — “Sorry! You have not qualified in written test”

  • परीक्षा में अनुपस्थित रहने पर — “You were absent in written test”


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.