Balrampur News: पचपेड़वा ओवरब्रिज पर धंसी सड़क, हादसे का खतरा बढ़ा

बलरामपुर जिले के पचपेड़वा में रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बने ओवरब्रिज पर सड़क धंसने से लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार देर रात हुई बारिश के बाद पुल के फुटपाथ और मुख्य सड़क के जॉइंट के पास का हिस्सा धंस गया, जिससे वहां गहरा गड्ढा बन गया है।








स्थानीय लोगों के मुताबिक, फुटपाथ के नीचे से मिट्टी का कटाव होने के कारण ऊपर की कंक्रीट परत कमजोर होकर लटक गई है। यह ओवरब्रिज इलाके की मुख्य जीवनरेखा है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन, बसें और पैदल लोग गुजरते हैं। खासकर रात के समय गड्ढा नजर न आने से दोपहिया चालकों और राहगीरों के लिए खतरा और बढ़ गया है।


स्थानीय निवासियों उमा पाल सिंह, जमाल खान, महबूब आलम, पंकज श्रीवास्तव, धर्मेंद्र प्रताप, सब्बू खान, इमरान खान, हारून रशीद खान, सलीम खान, मोहम्मद साजिद खान और उमेश पांडे ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई, तो लगातार बारिश से कटाव बढ़ सकता है और पुल की संरचना भी प्रभावित हो सकती है।


इस मामले पर क्षेत्रीय विधायक राकेश यादव ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.