Commercial cylinder price today : शुक्रवार यानी आज से कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रुपए की बढ़ौतरी की गई है जिससे कमर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़कर 3000 के पार पहुंच गया है . हालांकि घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं की गई है
तेल विपणन कंपनियां आमतौर पर हर महीने की शुरुआत में एलपीजी की कीमतों में संशोधन करती हैं. पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण घरेलू और वकॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में आखिरी बार अप्रैल में संशोधन किया गया था और मई से कीमतों में वृद्धि की उम्मीद पहले से ही थी.
पिछले महीने 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की वृद्धि की गई थी. 7 मार्च को 114.5 रुपये की वृद्धि के बाद, मेट्रो शहरों में 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में अप्रैल में 196 रुपये की वृद्धि हुई.
कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में एक मई यानी आज से बड़ा इजाफा हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली में आज से 19 किलो के सिलिंडर की कीमत 3071.50 रुपये होगी। घरेलू सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
ANI के मुताबिक, 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 1 कमर्शिलय सिलेंडर की कीमत 3071.50 रुपये हो गई है, जो कि 1 अप्रैल को इसकी कीमत 2078.50 रुपये थी यानी कि एक सिलेंडर के दाम में एक मई से 993 रुपये का इजाफा हुआ है.
रेस्टोरेंट-होटल पर पड़ेगा सीधा असर
19 किग्रा वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में इतनी भारी वृद्धि से खान-पान के कारोबार पर काफी दबाव बढ़ेगा. आमतौर पर कारोबारी इस अतिरिक्त लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डाल देते हैं, जिससे अगले कुछ हफ्तों में बाहर खाने के दाम बढ़ सकते हैं. वहीं, छोटी दुकानो या बहुत कम बिजनेस यूज के लिए 5 किलो FTL सिलेंडर पर कोई सब्सिडी नहीं है.
बढ़ौतरी का कारण
कालाबाजारी और जमाखोरी के कारण देश भर में लोग एलपीजी सिलेंडर पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिससे भारत पहले से ही एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में कमी का सामना कर रहा है. कीमतों में यह भारी बढ़ोतरी स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद होने के कारण हुई है, जो वैश्विक तेल और प्राकृतिक गैस के 20% परिवहन के लिए जिम्मेदार एक प्रमुख मार्ग है.
