UP Home Guard Result 2026: उत्तर प्रदेश होमगार्ड रिजल्ट का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, जानें लेटेस्ट अपडेट

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द समाप्त हो सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा परिणाम किसी भी समय जारी किए जाने की संभावना है। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।







यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को प्रदेशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराया गया था। परीक्षा के बाद बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर-की जारी करते हुए अभ्यर्थियों से 28 अप्रैल से 10 मई 2026 तक आपत्तियां मांगी थीं।


हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परिणाम जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन भर्ती प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति और पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब उम्मीदवारों की निगाहें परिणाम की घोषणा पर टिकी हुई हैं।


रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.