UP Home Guard Result 2025 जारी, 1.07 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।



होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। सामान्यीकृत अंकों और अधिमानी अर्हता के आधार पर तैयार मेरिट सूची में 1,07,221 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।



बोर्ड ने बताया कि DV और PST की तिथियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।


जिलेवार कटऑफ भी जारी: 





बोर्ड ने सभी जिलों की कटऑफ सूची भी जारी कर दी है। बलरामपुर जिले की कटऑफ के अनुसार UR पुरुष 57.20571, EWS 49.58394, OBC 49.58394, SC 43.22809 और ST 53.04859 रही। वहीं महिला वर्ग में UR 50.18283, EWS 39.97764, OBC 42.39962, SC 37.93155 और ST 48.29230 कटऑफ निर्धारित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.