प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

 विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 18 वर्ष से कम आयु के पात्र बच्चे 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।





जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।


उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं https://awards.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी, संबंधित संस्थान या विभाग भी योग्य बच्चों के नाम केंद्र सरकार को अनुशंसा के माध्यम से भेज सकते हैं।


पुरस्कार से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8826539322 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं, विकास भवन स्थित कक्ष संख्या-105 में जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से भी आवेदन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अभिभावकों और विद्यालयों से अपील की है कि योग्य बच्चों का आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर अवश्य कराएं, ताकि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सम्मानित होने का अवसर मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.