बलरामपुर जिले की सभी चार विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों (मतदेय स्थलों) की प्रारंभिक सूची प्रकाशित कर दी गई है। निर्वाचन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सूची का अवलोकन कर यदि किसी प्रकार की आपत्ति या सुझाव हो तो 18 जुलाई तक संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें
अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति राय ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर, गैसड़ी, उतरौला और बलरामपुर (अनुसूचित जाति) के मतदान केंद्रों की सूची संबंधित उपजिलाधिकारी कार्यालयों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सीमा तक प्राप्त सभी आपत्तियों और सुझावों पर 18 जुलाई को सांसद, विधायकों तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में विचार किया जाएगा। आवश्यक संशोधन के बाद मतदान केंद्रों की सूची को अंतिम रूप देकर जारी किया जाएगा।
निर्वाचन विभाग ने नागरिकों से समय रहते सूची का निरीक्षण करने और आवश्यक होने पर निर्धारित तिथि के भीतर अपना प्रत्यावेदन जमा कराने की अपील की है।
