NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात वीडियो संदेश जारी कर छात्रों और अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि सरकार इस मामले में किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेगी।
पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। पिछले ढाई महीनों में जांच एजेंसियों ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और कार्रवाई लगातार जारी है।
More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U
उन्होंने बताया कि सरकार पेपर लीक के मामलों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था करने जा रही है। इसके लिए कानून का मसौदा तैयार किया गया है, जिसे कैबिनेट में रखा जाएगा और संसद के दूसरे सप्ताह में इसे पारित कराने का प्रयास होगा।
यह भी पढ़ें: 26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता छात्रों का एक शैक्षणिक वर्ष बचाना थी। इसी उद्देश्य से रिकॉर्ड समय में करीब 22 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा कराई गई और 19 तारीख को परिणाम भी घोषित किए गए। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने के लिए लगातार सुधार करती रहेगी।
