शिक्षा सचिव बदले, नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

देशभर में शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 





सरकार ने शिक्षा सचिव के पद पर नियुक्ति बदलते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले वे पशुपालन एवं डेयरी विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत थे।


1994 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार का जन्म उत्तराखंड के नैनीताल में हुआ है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक, कम्युनिकेशन एंड रडार में एमटेक तथा अर्थशास्त्र में एमए की पढ़ाई की है। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने वर्ष 1993 में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की थी।


यह भी पढ़ें: बलरामपुर का युवक देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार, यूपी एटीएस ने किया बड़ा खुलासा 



सरकार ने इसी के साथ कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव किया है। आईएएस कटिकिथला श्रीनिवास को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय का सचिव बनाया गया है। वहीं, विनीत जोशी को पंचायती राज मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आईएएस पीयूष गोयल को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में सचिव जनरल की जिम्मेदारी दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.