मुंबई से लौटा हंसता-खेलता परिवार एक पल में खत्म, बलरामपुर में दिल दहला देने वाली वारदात


Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव (गोसाई पुरवा) में शुक्रवार शाम एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण



महज एक सप्ताह पहले मुंबई से गांव लौटे 28 वर्षीय बजरंग गिरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को गोली मारने के बाद खुद को भी शूट कर लिया। इस भयानक घटना के बाद हंसता-खेलता परिवार पल भर में उजड़ गया


मृतकों की पहचान: 

बजरंग गिरी (28 वर्ष), पत्नी कोमल (25 वर्ष), बेटी श्रद्धा (3 वर्ष) और 10 महीने का मासूम बेटा जयदीप।


हाल ही में मुंबई से लौटे थे 

बजरंग के बड़े भाई पिछले 15 सालों से मुंबई में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते हैं। बजरंग भी एक महीने पहले मुंबई गए थे और हफ्ता भर पहले ही गांव वापस आए थे।


पुरानी घटना की भी चर्चा:

ग्रामीणों के मुताबिक, करीब एक महीने पहले बजरंग के घर के बरामदे में खड़ी स्कॉर्पियो कार में अचानक आग लग गई थी, जो पूरी तरह जल गई थी।

पुलिस और फॉरेंसिक जांच जारी:

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विकास कुमार और देर रात डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल मौके पर पहुंचे। पुलिस मोबाइल फोन, सुसाइड एंगल और आर्थिक पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।


गांव में छाया मातम, पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय ग्रामीणों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम बच्चों की किलकारियों से गूंजने वाले घर में अब सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस अधीक्षक (SP) के अनुसार मामला बेहद गंभीर है और हर एंगल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही वारदात के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.