बलरामपुर जिलें में भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद

बलरामपुर में भारी बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चन्द्र श्रीवास्तव ने इसका आदेश जारी किया है।





अवकाश जिले में बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद के साथ सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू रहेगा। नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 26 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे।


प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अभिभावकों से अपील की है कि खराब मौसम में बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें। जलभराव, नदी-नालों और अन्य जोखिम वाले स्थानों से भी दूर रखें।


यह भी पढ़ें : बलरामपुर में छात्रा की मौत की जांच के लिए CMO की अध्यक्षता में कमेटी गठित 



सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.