बलरामपुर के स्कूल में 6 साल की बच्ची की मौत, डीजे के तेज शोर से तबीयत बिगड़ने का दावा

Balrampur News : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिलें में स्कूल के क्लासरूम में 6 साल की छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना शहर के सिटी पैलेस इलाके में स्थित एक स्कूल की बताई जा रही है। पूरी घटना स्कूल में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।





बताया जा रहा है कि घटना के दौरान स्कूल के बाहर से गणेश विसर्जन का जुलूस गुजर रहा था, जिसमें तेज आवाज में डीजे बज रहा था। परिजनों और स्कूल प्रशासन की ओर से दावा किया गया है कि डीजे के तेज शोर और कंपन के कारण बच्ची की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।


CCTV फुटेज में बच्ची को क्लासरूम में अचानक असहज होते और गिरते हुए देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची कुछ देर बाद उठी, लेकिन फिर उसकी हालत बिगड़ गई और वह अपनी डेस्क पर बेसुध होकर गिर पड़ी।


शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों ने बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


परिजनों के मुताबिक, बच्ची को पहले से किसी तरह की बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं थी और वह रोज की तरह स्कूल गई थी।


यह भी पढ़ें : गैसड़ी में हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

घटना के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी ऐसे आयोजनों में ध्वनि की निर्धारित सीमा का पालन कराने की मांग की है।


हालांकि, डीजे के शोर को बच्ची की मौत का कारण बताए जाने की स्वतंत्र पुष्टि UP47wale नहीं करता है। यह बात परिजनों और स्कूल प्रशासन के दावे के आधार पर कही जा रही है। बच्ची की मौत का वास्तविक चिकित्सकीय कारण संबंधित जांच/मेडिकल रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.