बलरामपुर में मगरमच्छ दिखे एक सप्ताह बीता, अब तक नहीं लगा चेतावनी बोर्ड

Balrampur News : बलरामपुर जिलें में जरवा क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर स्थित जलाशय में मगरमच्छ दिखाई देने के एक सप्ताह बाद भी सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। सोहेलवा जंगल से सटे इस जलाशय में मगरमच्छ दिखने के बाद ग्रामीणों, किसानों और वहां पहुंचने वाले पर्यटकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।





ग्रामीणों के मुताबिक, सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने रविवार तक चेतावनी बोर्ड लगाने की बात कही थी, लेकिन अब तक बोर्ड नहीं लगाया गया। वहीं, मगरमच्छ को देखने के लिए आसपास के लोग भी जलाशय तक पहुंच रहे हैं।


यह भी पढ़े  : बलरामपुर में फर्जी ST प्रमाणपत्रों के विरोध में थारू समाज का प्रदर्शन, जांच की मांग


वन विभाग के रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि पिछले तीन दिनों से मगरमच्छ दिखाई नहीं दिया है और पर्यटकों की संख्या भी कम हुई है। उन्होंने कहा कि चेतावनी बोर्ड लगाने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की है।


सिंचाई विभाग के जेई संतोष कुमार के अनुसार, बोर्ड तैयार कराने में पेंटर की वजह से देरी हुई है। उन्होंने गुरुवार तक बोर्ड मिलने की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.