बलरामपुर में राप्ती नदी चेतावनी बिंदु के पार, लगातार बढ़ रहा जलस्तर

बलरामपुर जिले में लगातार बारिश के बीच राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 27 सितम्बर 2026 यानी रविवार सुबह 11 बजे जलस्तर 104.060 मीटर दर्ज किया गया, जो दोपहर 12 बजे बढ़कर 104.120 मीटर पहुंच गया। यानी महज एक घंटे में नदी का जलस्तर 6 सेंटीमीटर बढ़ा।





राप्ती नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर चुका है। हालांकि, यह अभी खतरे के निशान 104.620 मीटर से 0.50 मीटर नीचे है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।


यह भी पढ़ें : बलरामपुर में भारी बारिश और आंधी से विद्युत व्यवस्था प्रभावित, 470 पोल और 45 से अधिक ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त 


लगातार बारिश के कारण नदी के निचले और तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से सतर्क रहने तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.